रोड टू विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में दून के द्रोण का विजय अभियान जारी है।
दिल्ली के डीएलटीए टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र द्रोण वालिया ने सेमीफाइनल में गुजरात के छठीं वरीयता खिलाड़ी मौली शाह को 6-2,2-6,6-2 से पराजित कर खिताब की ओर कदम बढ़ाया।
क्वार्टर फाइनल में द्रोण ने गुजरात के ही 7वीं वरीय खिलाड़ी आर्यन जवेरी को 7-6, 6-2 से पराजित किया। इसी टूर्नामेंट में द्रोण ने प्री क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश के तीसरी वरीयता प्राप्त शशांक को 6-3,6-3 से पराजित किया।
पूरे टूर्नामेंट में द्रोण का विजय अभियान जारी है। कुल चार टूर्नामेंटों से आठ खिलाड़ियों का चयन होगा, उनमें से आगामी इंग्लैंड में होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट में एआईटीए की ओर से प्रायोजित कर भेजा जाएगा।