फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने नहीं, विकेटकीपरों ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में अब तक का सफर बेहद रोमांचक रहा और कई दिलचस्प परिणाम सामने आए। लेकिन लीग मैच के अंतिम मैच से पहले तक में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला नहीं हो सका था
विज्ञापन


इसलिए अंतिम लीग मैच एक तरह से क्वार्टर फाइनल बन गया जिसमें गत चैंपियन वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना था।

इस मैच की शुरुआत बेहद शानदार भी रही लेकिन अचानक मुकाबले में उतार-चढ़ाव आया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पाक के लिए यह टूर्नामेंट अच्छा साबित नहीं हुआ और पहले मैच में भारत के हाथों हार के बाद अंतिम मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे विंडीज

मीरपुर में गत चैंपियन वेस्ट इंडीज ने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को 84 रन से करारी शिकस्त देकर ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली विंडीज टीम की सेमीफाइनल में तीन अप्रैल को श्रीलंका से भिड़ंत होगी।

ग्रुप-दो का यह मैच दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह था। हालांकि मैच के पहले 16 ओवर तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा जब वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर में चार विकेट पर सिर्फ 81 रन था लेकिन यहां से ड्वेन ब्रावो और कप्तान डेरेन सैमी ने सिर्फ 32 गेंदों में 71 रन की धुआंधार साझेदारी कर मैच का रुख ही बदल दिया।

बद्री-सुनील की फिरकी के आगे नाचा पाक

ड्वेन ब्रावो और कप्तान डेरेन सैमी की ताबड़तोड़ पारियों से वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने ब्रावो ने 26 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 46 रन की पारी खेली। सैमी 20 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में उतरी पाक टीम के बल्‍लेबाज स्पिनर सैमुअल बद्री और सुनील नारायण की फिरकी में ऐसे फंसे कि पूरी टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 82 रन पर ढेर हो गई। बद्री और नारायण ने तीन-तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।

अंतिम 5 ओवर में बने 82 रन ने बिगाड़ा काम

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और 13 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन ह‌ी बना पाई थी।

ऐसा लग रहा था कि पाक ने इस मैच पर अपनी पकड़ बना ली है ऐसे में अंतिम 5 ओवर में डेरेन ब्रॉवो और कप्‍तान डेरेन सैमी ने आतिशी पारी खेलकर 82 रन ठोक डाले और स्कोर 166 तक पहुंचा ‌दिया। यह अंतिम 5 ओवर में सबसे तेज रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि अंतिम 3 ओवर में कैरेबियाई बल्‍लेबाजों ने 59 रन कूट लिए। ब्रॉवो ने 46 और सैमी ने नाबाद 42 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 6 छक्के और 7 चौके भी लगाए।

1 पारी में 4 बल्‍लेबाजों को स्टंप करने का रिकॉर्ड

पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। लेकिन एक और लिहाज से भी इस मैच को याद किया जाएगा।

कैरेबियाई विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने इस मैच में पाकिस्तान के 4 बल्‍लेबाजों को स्टंप आउट कराया। उन्होंने इसके साथ ही एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इससे पहले पाक के विकेटकीपर कामरान अकमल ने 2009 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में चार बल्‍लेबाजों को स्टंप आउट कराया था। इस मैच में कुल पांच बल्‍लेबाज स्टंप आउट हुए और यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। विंडीज पारी में क्रिस गेल भी स्टंप आउट हुए थे।
विज्ञापन

गत चैंपियन की टी-20 में सबसे बड़ी जीत

गत चैंपियन वेस्ट इंडीज ने टूर्नामेंट में जब अपना अभियान शुरू किया तो उसे टीम इंडिया के हाथों हार मिली थी।

लेकिन इस हार के बाद वापसी करते हुए विंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान पर मिली 84 रनों की जीत टी-20 क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले उसने पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों के अंतर से हराया था जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत रही थी।

वहीं पाकिस्तान की टी-20 में यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। पाक की सबसे बड़ी हार 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में 94 रनों की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें