फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम ओवर में बिगड़ा खेल और KKR से हारी RCB

Fri, 25 Apr 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 7 में जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन उसे दूसरे ही मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) टीम लगातार दो जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहती थी लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों के आगे जीत के बेहद करीब पहुंच कर भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा।

टूर्नामेंट का 11वें मैच में कई बार उतार-चढ़ाव दिखा और बेहद रोमांचक संघर्ष के बाद बाजी कोलकाता के हाथ लगी। कोहली की टीम को महज 2 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंतिम ओवर में 9 रन नहीं बना सकी RCB

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल-7 के एक बेहद ही रोमांचक मैच में हारी हुआ बाजी जीतते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को दो रन से शिकस्त दी।

151 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलोर को आखिरी ओवर में नौ रन की दरकार थी और उसके छह विकेट शेष थे।

विकेट पर एबी डीविलियर्स और एल्बी मोर्कल टिके हुए थे लेकिन मीडियम पेसर विनय कुमार के इस ओवर में बंगलोर टीम सिर्फ छह रन ही बना सकी और उसने एक विकेट भी गंवाया।

कोलकाता ने थामा RCB का विजयी रथ

इसके साथ ही कोलकाता ने बंगलोर को पांच विकेट पर 148 रन पर थामकर तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। बंगलोर ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 32 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। बंगलोर की तीन मैचों में यह पहली हार है।

हालांकि बंगलोर की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर पार्थिव पटेल और योगेश तकावले ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। पटेल ने 19 गेंदों में तीन चौकों के साथ 21 जबकि तकावले ने 28 गेंदों में आठ चौकों के साथ 40 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 7.4 ओवर में 55 रन की साझेदारी की। कोहली 23 गेंदों में चार चौकों के साथ 31 रन बनाकर स्पिनर सुनील नारायण का शिकार बने। युवराज ने 34 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

KKR की ओर से चले कैलिस और क्रिस लीन

इससे पूर्व पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। कोलकाता के लिए क्रिस लीन ने 31 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के साथ सर्वाधिक 45 रन बनाए।

ओपनर जैक्स कैलिस ने भी 42 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के साथ 43 रन बनाए। वहीं कप्तान गौतम गंभीर का खराब फॉर्म जारी रहा और वह लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

बंगलोर ने तेज गेंदबाज वरुण आरोन चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जबकि मिचेल स्टॉर्क ने 2 विकेट झटके। वहीं एल्बी मोर्कल और यजुर्वेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें