पंजाब और कर्नाटक के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबले का पहला दिन शनिवार को बारिश की भेंट चढ़ गया।
यह मैच पीसीए मोहाली के स्टेडियम में खेला जाना था। दरअसल बीती रात को ट्राईसिटी में तेज बारिश हुई थी।
यह बारिश शनिवार को भी रूक-रूक कर होती रही। इससे शनिवार को खेल मैदान गीला हो गया।
सुबह और दोपहर के समय मैच रेफरी ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया। आखिर में खेल न हो पाने की स्थिति में पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया।