सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चार साल बाद पंजाब और मुंबई के बीच रणजी सीजन की शानदार शुरूआत हुई।
अंजिका रहाणे ओर सचिन की बगैर टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम शुरू में लड़खड़ा गई मगर वसीम जाफर ने इसे संभाल लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जाफर 92 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
खराब रोशनी के कारण मैच 19 ओवर पहले रोकना पड़ा तब तक मुंबई की ओर से स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट गंवा कर 207 रन टंग चुके थे। पंजाब की ओर से कप्तान हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरनी मुंबई टीम की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी।
टीम का स्कोर 17 पर ही पहुंचा था कि पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज सिद्धार्थकोल ने आदित्य तारे को 11 के निजी स्कोर पर पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया।
दूसरे सलामी बल्लेबाज कायस्तुब पवार भी 24 रन बना कर हरभजन सिंह का शिकार बने। तब टीम का रन 59 रन था। इन दोनों के स्थान पर आए वसीम जाफर और अभिषेक नायर ने संभल कर खेलना शुरू किया।
मगर आक्रामक शॉट खेलने की कोशिक में स्पिनर राजविंदर सिंह गोलू की गेंद पर गच्चा खा बैठे और 11 के निजी स्कोर पर मनदीप सिंह को कैच थमा दी।
उनकी जगह आए सिदेश लाड को सिद्धार्थ कौल ने दो रन पर बोल्ड कर दिया।
सचिन के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले सूर्य कुमार यादव ने जाफर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच जाफर ने अपना अर्द्ध शतक पूरा किया मगर सूर्य कुमार चूक गए और 44 के निजी स्कोर पर युवराज की गेंद पर तरुवर कोहली को कैच थमा बैठे।
उनकी जगह आए हिकेश शाह पहले दिन का खेल खत्म होने 9 रन पर नाबाद थे। पंजाब की ओर से पहले दिन सिद्धार्थ कौल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 15 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए।