फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 पर सिमटी पंजाब, कर्नाटक को 2 झटके

Sun, 19 Jan 2014 06:25 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीए स्टेडियम मोहाली में कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की पारी 270 पर सिमटने के बाद कर्नाटक ने खेलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरे दिन कर्नाटक की पहली पारी की शुरुआत निराशाजनक रही। खबर लिखे जाने तक कर्नाटक ने दो विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए है। पंजाब की ओर से गोनी और जसकरण को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले कर्नाटक की टीम ने मैच के दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब की ओर से ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह ने काफी ठोस शुरुआत दी।
विज्ञापन


पंजाब की पहली विकेट 85 रन पर मनन वोहरा के रूप में गिरी। मनन 51 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद बल्लेबाजी को उतरे तरुवर कोहली ने जीवनजोत के साथ मिलकर स्कोर को 138 तक पहुंचाया कि कोहली भी 25 बनाकर आउट हो गए।

उधर, जीवनजोत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वे 74 रन बनाकर आउट हुए। युवराज सिंह 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

युवराज के आउट होते ही पंजाब की विकेटों की झड़ी लग गई। गुरकीरत 8 रन, मनदीप 17 रन, जी खेड़ा 0 पर और कप्तान हरभजन सिंह 7 रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब की पहली पारी 270 रन पर सिमट गई। गोनी 5 रन और जसकरण 11 गेंद में ताबड़तोड़ 20 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक की ओर से विनय कुमार को 5 विकेट मिली और एस गोपाल को 3 विकेट मिली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार से शुरू हुए इस रणजी मुकाबले का पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें