फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीः 184 रनों पर सिमटी पंजाब की पहली पारी

Fri, 06 Dec 2013 06:55 PM IST
संजीव पंगोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीए मोहाली में पंजाब और विदर्भ के बीच आज खेले जा रहे रणजी मैच के पहले दिन चायकाल से पहले पंजाब की पहली पारी 184 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


सुबह विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर पहले पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कप्तान हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में खेलने उतरी पंजाब की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही।

विदर्भ की घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम टी ब्रेक से पहले ही 47.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। पूरी टीम महज 184 रन ही बना सकी।

कप्तान मनदीप सिंह ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ की टीम ने एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए।

विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मनन वोहरा और जीवनजोत ने पंजाब की पारी की शुरुआत की।

टीम का स्कोर अभी 11 ही हुआ था कि मनन वोहरा (4) श्रीकांत वॉ की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनकी जगह आए उदय कौल एक रन बनाकर गेंदबाज अमोल जंगेड का शिकार हो गए।

उसके बाद पंजाब के कप्तान मनदीप सिंह ने पारी संभाली। जीवनजोत सिंह (11) संदीप सिंह क ो अपना विकेट दे बैठे। मनदीप सिंह गेंदबाज श्रीकांत वॉ की गेंद पर 56 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आउट होने के बाद पंजाब की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गए। तरुवर कोहली सात रन, गुरकीरत सिंह 14, मंयक सिद्धाना आठ रन पर आउट हो गए।

उन्हें श्रीकांत वॉ ने आउट किया। संदीप शर्मा (20), सिद्धार्थ कौल (12) और राजविंदर गोलू (1) को अमोल जंगेड ने आउट किया। वीरआरवी सिंह 30 रन पर नाबाद रहे।

विदर्भ के गेंदबाज श्रीकांत वॉ और अमोल जंगेड ने तीन, संदीप सिंह ने दो रवि जंगिड ने एक विकेट लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर विदर्भ एक विकेट पर 75 रन बना लिए थे।

पंजाब के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने विदर्भ के अक्षय को 9 रन पर आउट किया। फैज फजल 34 और रवि जंगिड 24 रन बनाकार खेल रहे हैं।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें