फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी: पंजाब और विदर्भ की टीमों के बीच मैच ड्रा

Mon, 09 Dec 2013 08:36 PM IST
संजीव पंगोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और विदर्भ की टीमों के बीच खेला गया चार दिवसीय रणजी मुकाबला ड्रा रहा।
विज्ञापन


पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए मुकाबले के आखिरी दिन सोमवार को पंजाब ने विदर्भ को जीत के लिए 294 रनों का टारगेट दिया।

इसके जवाब में विदर्भ अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। विदर्भ को पहली पारी में बढ़त के आधार पर 3 अंक मिले, वहीं पंजाब की टीम को 1 अंक से ही संतोष करना पड़ा।

इससे पहले पंजाब ने सोमवार को अपनी दूसरी पारी 1 विकेट पर 330 रन से आगे खेलना शुरू किया। जीवनजोत सिंह ने इस रणजी सीजन में अपना पहला दोहरा शतक ठोका।

वे 200 के स्कोर पर गेंदबाज आलोक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस पारी में जीवनजोत ने शानदार 25 चौके लगाए। इसके बाद गुरकीरत सिंह दूसरे छोर पर टिके उदय कौल का साथ निभाने क्रीज पर उतरे।
विज्ञापन


इसी बीच उदय कौल ने अपना शतक पूरा किया। टीम का स्कोर 400 पहुंचा था, तभी गुरकीरत सिंह 19 के स्कोर पर गेंदबाज संदीप सिंह का शिकार बने। कप्तान मनदीप सिंह 2 के निजी स्कोर पर संदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ कौल 133 के स्कोर पर रवि ठाकुर का शिकार बने। इसके बाद तरुवर कोहली 8 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

पंजाब ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 463 के स्कोर पर घोषित की और विदर्भ को जीत के लिए 294 का टारगेट दिया। इसकेजवाब में विदर्भ की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही।

बोर्ड पर टीम का एक भी रन नही बन पाया था कि सलामी बल्लेबाज फैज फजल गेंदबाज संदीप शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इसके बाद अक्षय ने विदर्भ की पारी को संभाला और 91 के निजी स्कोर पर तरुवर कोहली का शिकार बने। रवि जागिंड़ 10 के स्कोर पर आउट हुए।

पंजाब की ओर से संदीप शर्मा 1, उदय कौल 1, तरुवर कोहली 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें