फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैचः विदर्भ ने बनाए 7 विकेट पर 332 रन

Sun, 08 Dec 2013 10:20 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीए मोहाली में पंजाब और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी मैच के दूसरे दिन विदर्भ की टीम ने पहली पारी में सात विकेट पर 332 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट पर 75 रन बना लिए थे। आज इससे आगे का खेल शुरू हुआ था। सबसे ज्यादा 104 रन रवि जुंगाडे ने बनाए, जबकि अमोल जुंगाडे 59 रन बनाकर और उर्वेश पटेल 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


इससे पहले दिन पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में 184 रन बना सकी थी। सुबह विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर पंजाब को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
विज्ञापन


विदर्भ की घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम टी ब्रेक से पहले ही 47.4 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। टीम के कप्तान मनदीप सिंह ने सबसे अधिक 56 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें