पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में करीब 3 करोड़ की लागत से तैयार शूटिंग रेंज को इंटरनेशनल स्तर का बनाने की तैयारी है। 11 फरवरी 2014 को पीयू शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया जा चुका है।
अब पीयू प्रशासन शूटिंग रेंज में 25 लाख की लागत से एसी प्लांट लगाने का प्रपोजल आगामी 15 मार्च को होने वाली सिंडीकेट बैठक में लाने जा रहा है।
एसी प्लांट के बाद पीयू की शूटिंग रेंज भारत ही नहीं दुनिया भर की टॉप शूटिंग रेंज में शामिल हो जाएगी। जानकारी अनुसार, पीयू फंड से 2013-14 सत्र में मल्टी जिम मशीन खरीदने के लिए 25 लाख मंजूर किए गए थे, लेकिन यह पैसा प्रयोग नहीं हो सका।
अब पीयू के स्पोर्ट्स विभाग ने इस पैसे से एसी प्लांट और शूटिंग से जुड़े कुछ अन्य सामान खरीदने का प्रस्ताव रखा है। सिंडीकेट में पीयू के दशहरा ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड बनाने पर 8 लाख का बजट देने का प्रस्ताव भी आएगा।