फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला 'M' फैक्टर का जादू, पंजाब ने RCB को धोया

Sat, 10 May 2014 03:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तरह से नई टीम तैयार करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 7 में अपने जलवे बिखेर रही है। प्रीति जिंटा की टीम ने इस बार अब तक चमत्कारिक प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन


पंजाब की टीम न सिर्फ बल्ले से जादुई प्रदर्शन कर रही है बल्कि उसके गेंदबाज भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर खूब दबाव बना रहे हैं जिसका फायदा टीम को मिल रहा है। यह इसी का परिणाम है कि पंजाब ने अपने 8 में से 7 मुकाबले जीते हैं।

पंजाब की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा गेंदबाजी में संदीप शर्मा और अक्सर पटेल के साथ-साथ अनुभवी कंगारू गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी बेजोड़ खेल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मिलर के आगे फीकी पड़ी AB की पारी

डेविड मिलर के अर्द्धशतक और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 7 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 32 रन से हरा दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में बंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

बंगलोर की ओर से एबी डीविलियर्स ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए, जिनमें उनके 1 चौका और 5 छक्के भी शामिल हैं।

संदीप ने फिर दोहराई अपनी अनोखी कामयाबी

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे बंगलोर टीम को बेहद धमाकेदार अंदाज में शुरुआत चाहिए थी लेकिन तीसरे ओवर के पहले दो गेंदों पर क्रिस गेल (4) और कप्तान विराट कोहली (0)  का विकेट गंवा ‌देने से मेजबान टीम पर संकट मंडरा गया।

आरसीबी क‌ी ओर से डीविलियर्स के अलावा ओपनर पार्थिव पटेल (13), सचिन राणा (18) और एल्बी मोर्कल (16) के अलावा मिचेल स्टॉर्क ने 29 रन का योगदान दिया।

पंजाब के लिए संदीप शर्मा ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है जबकि संदीप शर्मा ने एक ही ओवर में गेल (4) और कोहली (0) को सस्ते में पवेलियन भेजा।

बेहद शानदार रहा पंजाब किंग्स की शुरुआत

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी रही।

दोनों ओपनर वीरेंद्र सहवाग और मंदीप सिंह ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। लेकिन छठे ओवर में हर्षेल पटेल ने मंदीप सिंह को आउट कर बंगलोर को पहली सफलता दिलाई।

मंदीप 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सहवाग भी युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि दोनों ओपनरों में एक भी बल्‍लेबाज छक्‍का नहीं जमा सका।
विज्ञापन

फिर मैदान पर आया मैक्सवेल-मिलर का तूफान

दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद एक बार फिर रन मशीन ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर से धुआंधार पारी की उम्मीद थी।

मैक्सवेल ने 2 चौकों और 2 छक्कों से शुरुआत अच्छी की लेकिन महज 11 गेंदों में 25 के निजी स्कोर पर वह युजवेंद्र चहल का दूसरा शिकार बने। उनके बाद कप्तान जॉर्ज बैली भी एक रन बनाकर चलते बने।

लेकिन दूसरे छोर पर डटे मिलर की तूफानी पारी जारी थी। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वह 29 गेंदों में 66 रन (8 चौका और 3 छक्का) बनाकर वरुण आरोन की गेंद पर आउट हुए। मिलर के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने पंजाब के स्कोर को दो सौ के करीब पहुंचा दिया। बंगलोर के लिए युजवेंद्र, आरोन और मिचेल स्टॉर्क ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें