फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सवेल-मिलर ने राजस्थान में लगाया पंजाबी तड़का!

Mon, 21 Apr 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 6 सत्र में खिताब से दूर रही पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आईपीएल के सातवें संस्करण में पूरी तरह से बदली नजर आ रही है।
विज्ञापन


पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पर कहर बनकर टूटे ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी उस पारी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी दोहराया और किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दिला दी।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे पंजाब ने मैक्सवेल के 45 गेंद में 89 और डेविड मिलर के 19 गेंद पर 51 रन की तूफानी पारी की मदद से आठ गेंद शेष रहते ही 193 रन बनाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पुजारा संग मैक्सवेल ने की शतकीय साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स इलेवन की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और दस रन तक ही उसके दो विकेट गिर गए।

ओपनर वीरेंद्र सहवाग (2) और रिदिमान साहा (2) के सस्ते में आउट होने के बाद पंजाब टीम संकट में दिख रही थी।

यहां से फिर ग्लेन मैक्सवेल और ओपनर चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंद में 116 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा कर दिया। दोनों के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई थी।

मिलर ने 19 गेंदों में लगाए 6 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल 45 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 89 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली पारी में वह महज 5 रन से अपने शतक से चूक गए थे।

मैक्सवेल की तूफानी पारी के बाद चेतेश्वर पुजारा ने इसके बाद डेविड मिलर के साथ महज 29 गेंद पर 67 रन की साझेदारी कर टीम को लगातार जीत दिला दी।

मिलर ने 19 गेंद की अपनी पारी में 6 छक्के लगाए। खासकर धवल कुलकर्णी के 1 ही ओवर में 27 रन ठोक मिलर ने मैच को एकतरफा बना दिया।
विज्ञापन

सैमसन और वॉटसन ने भी लगाए अर्धशतक

इससे पहले युवा विकेटकीपर संजू सैमसन के 52 और कप्तान शेन वॉटसन के 50 के रन से राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया।

सैमसन ने 34 गेंद पर 52 रन में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाए जबकि वॉटसन ने 29 गेंद पर 50 रन में 5 चौके और 3 छक्के ठोके। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 7 ओवर में 74 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की।

आखिरी ओवरों में स्टीवन स्मिथ ने मात्र 15 गेंद पर नाबाद 27 रन में पांच चौके लगाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान ने पहले दस ओवर में जहां 85 रन बनाए वहीं अगले दस ओवर में उसने 106 रन ठोक डाले। पंजाब के लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक सबसे मंहगे रहे और चार ओवर में 51 रन देकर मात्र एक विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें