पीयू हैंडबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल (लड़कों) चैंपियनशिप में रनअप रहा।
चैंपियनशिप जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी में 4 जनवरी को खत्म हुई। इमें नार्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल जोन की 20 टीमों ने हिस्सा लिया।
क्वार्टर फाइनल में पीयू की टीम ने एमडीयू रोहतक की टीम को 30-21 से हराया। सेमीफाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 35-27 से शिकस्त दी।
वहीं, फाइनल में पीयू की टीम राजस्थान यूनिवर्सिटी से 28-32 से हार गई।
पीयू की टीम में दीपक शर्मा, साहिल शर्मा, ब्रिजेश, सुरिंदर, पुनीत, अमनदीप सिंह, तरुण ठाकुर, कंवलजीत सिंह, विवेक और सुखबीर सिंह शामिल हैं।