फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस में पीयू तीसरे नंबर पर

Fri, 01 Nov 2013 09:48 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सालों से लगातार ऑल इंडिया चैंपियन दिल्ली विवि ने उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस महिला प्रतियोगिता ट्राफी पर कब्जा जमाया। उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस महिला प्रतियोगिता में पीयू ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


वीरवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली विवि ने जामिया मिलिया इस्लामिया विवि दिल्ली को 2-1 से पराजित किया। 

फाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय ने  जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित किया। एकल प्रतिस्पर्धा में दिल्ली विश्वविद्यालय की ऋषिका ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की शिल्पा को 6-1, 6-1 से हराया। जेएमआई, दिल्ली की प्रेरणा भांबरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की रवनूर कोे 6-1, 6-2 से हराया। युगल प्रतिस्पर्धा में दिल्ली विश्वविद्यालय की ऋषिका और दिग्विजया ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रेरणा भांबरी और शिल्पा डालमिया 6-4, 6-2 से पराजित किया।

तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के बीच हुआ। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


एकल प्रतिस्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की निकिता ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की शेफाली को 6-0, 6-1 से पराजित किया। एकल प्रतिस्पर्धा में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की तरन्नुम ने उलटफेर करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला की आशिमा को 6-0, 3-6, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


युगल प्रतिस्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की निकिता व आशिमा ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की तरन्नुम व शेफाली को 6-3, 7-5 से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें