फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटी ऊषा से लेनी है ट्रेनिंग तो पढ़ें यह खबर

Thu, 28 Aug 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मध्यम एवं लंबी दौड़ के खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण त्रिवेंद्रम में एकेडमी खोलने जा रहा है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी
चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इतना ही इस एकेडमी में भारतीय तेज धावक पीटी ऊषा की एकेडमी का लाभ भी खिलाड़ियों को मिलेगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा त्रिवेंद्रम में धावकों के लिए एकेडमी खोली जा रही है। इसमें 16 से 23 साल तक के बच्चे प्रवेश ले सकते हैं। एकेडमी में प्रवेश के लिए एक सितंबर को लखनऊ में 9 बजे से सेलेक्शन ट्रायल रखे गए हैं।

ट्रायल के लिए खिलाड़ी आयु व स्पोर्ट्स से संबंधित कागजात लेकर भाग ले सकते हैं। साई के एथलेटिक्स कोच चंदन सिंह नेगी ने बताया कि 3, 5, 10 किलोमीटर दौड़ के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय धावक पीटी ऊषा की एकेडमी का लाभ भी खिलाड़ियों को मिलेगा। नेगी ने बताया कि सेलेक्शन बोर्ड में उत्तराखंड व यूपी के 25 कोच समेत एक विदेशी कोच और त्रिवेंद्रम की एक कमेटी शामिल होगी।
विज्ञापन


नेगी ने बताया कि साई से 11 खिलाड़ियों समेत अन्य बाहरी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के धावकों से इस एकेडमी से सुनहरा भविष्य मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें