फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नीति में शामिल हो सकते हैं पुलिस गेम्स

Fri, 10 Jul 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम ऊंचा कर रहे पुलिस के खिलाड़ियों को भी अब खेल नीति के तहत पुरस्कार राशि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डीजीपी बीएस सिद्धू ने खेल नीति 2014 में पुलिस की विश्व स्तरीय, राष्ट्रीय और जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त उच्च खेल प्रशिक्षण संस्थानों में खेल प्रशिक्षण एवं खेल कौशल के विकास के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 300 रुपए प्रतिदिन खेल प्रशिक्षण व्यय देने का प्रस्ताव बनाया है।

विभागीय पदोन्नति खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिता के अधिकतम 10 अंक प्रदान किए जाने का भी प्राविधान किया गया है। साथ ही जनपद, वाहिनी इकाई स्तर से खेल प्रतियोगिता के लिए जनपद, वाहिनी खेल टीम के लिए चयनित कार्मिकों को खेल प्रशिक्षण के दौरान श्रेणीवार खेलों के अनुरूप अधिकतम 5000 रुपए प्रतिमाह विशेष खेल भत्ता और चयनित टीम कोचों को 2500 रुपए प्रतिमाह विशेष खेल भत्ता देने का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पुरस्कार राशि का प्रस्ताव
वर्ल्ड पुलिस गेम्स
- व्यक्तिगत : स्वर्ण-50 हजार रुपए, रजत-30 हजार रुपए, कांस्य-20 हजार रुपए
- टीम (प्रति खिलाड़ी): स्वर्ण-20 हजार रुपए, रजत-10 हजार रुपए, कांस्य-7500 रुपए

अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता
व्यक्तिगत : स्वर्ण-20 हजार रुपए, रजत-10 हजार रुपए, कांस्य-7 हजार रुपए
टीम (प्रति खिलाड़ी) : स्वर्ण-10 हजार रुपए, रजत-7 हजार रुपए, कांस्य-5 हजार रुपए
 
प्रादेशिक अंतर जनपदीय-वाहिनी खेल प्रतियोगिता
व्यक्तिगत : स्वर्ण- एक हजार रुपए, रजत-700 रुपए, कांस्य-500 हजार रुपए
टीम (प्रति खिलाड़ी): स्वर्ण-200 रुपए, रजत-150 रुपए, कांस्य-100 रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें