पीसीए स्टेडियम मोहाली में सोमवार को पंजाब जूनियर सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी डोमेस्टिक सीजन के लिए पंजाब अंडर-16 के संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इस बैठक में पीसीए के मानद सचिव एमपी पांडव उपस्थित रहे। इनके साथ सिलेक्टर आरपी सिंह, अजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, कैलाश चंदर, अमन भी मौके पर मौजूद रहे।
मीटिंग के बाद संभावित 23 खिलाड़ियों को चुना गया। चुने गए खिलाड़ी 16 से 24 मई के बीच ध्रुव पांडव क्रिकेट स्टेडियम, पटियाला में कैंप लगाएंगे।
संभावित खिलाड़ियों में शुभम गिल, निर्मल सिंह, अभिषेक शर्मा, कुंवर पाठक, बलवंत राय, राहुल कश्यप, इबादत, रेशम शर्मा, आकाश, अमित शर्मा, कुलविंदर सिंह, शिवांग सैनी, प्रभसिमरन सिंह, तेजप्रीत सिंह, तवलीन सिंह, नवप्रीत सिंह, शिवम शर्मा, गौरव चौधरी, दीपेन, विकास यादव, लवदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, मंथन कुमार शमिल रहे।