पांच नवंबर से होने वाली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की अंडर-14 बालक अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए देहरादून जिले की दो टीमों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबले ओएफडी ग्राउंड, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में होंगे। प्रतियोगिता नौ नवंबर तक चलेगी।
राजीव गांधी क्रीड़ा स्थल में जिले के खिलाड़ियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुमार थापा ने बताया कि पांच नवंबर को ओएफडी मैदान में दून रेड बनाम चमोली और दून ब्लू बनाम पौड़ी की टीमों में दो मैच होंगे।
चयनकर्ता समिति में सीएयू के सचिव पीसी वर्मा, कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल, कोच मनोज रावत, गजेंद्र रावत, विपिन कुमार, नितिन क्षेत्री, सुनील त्रिपाठी आदि शामिल रहे। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के कार्यकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों की टीम भाग ले रही हैं।
चयनित टीमों के सदस्य
दून रेड- आरके ज्योति, निभिर डेका, अनिवेश शर्मा, शावन लखेड़ा, यश शुक्ला, एकलव्य गुप्ता, जसकरण सिंह, विधित भट्ट, गौरव नेगी, समृद्घ रावत, अभय भंडारी, प्रियांशु कुमार, नितिन कुमार, व्यास माकिन, आर्यन पंवार, शौर्य सलूजा, मोहम्मद तौइद
दून ब्लू- निहिर, अरिहंत जैन, ऋद्धिमान वासू, अमन जौहरी, शुभम भंडारी, अभिनव खन्ना, जय कुमार, अनमोल शाह, शुभम पंवार, सुशांत रावत, अन्न बसंत, तुषार कोहली, करण चौहान, हर्षित लखेड़ा, सक्षम पांडे, कुणाल बहुगुणा, अश्विनी, साहिल रावत
कोच- गजेंद्र यादव, मैनेजर- विपिन कुमार