फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्येश और कबीर ने जीता सोना

Thu, 03 Apr 2014 03:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भुवनेश्वरी देवी मेमोरियल मिनी, सब-जूनियर, जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में आर्येश चौहान ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


ये रहे अपकमिंग प्लेयर
कबीर और स्निग्धा ने भी दो-दो स्वर्ण अपने नाम किए। अंडर-17 एकल वर्ग में हिमांशी रावत ने खिताब पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में शशांक, स्कंद, विदिका, अभिषेक व शुभम को अपकमिंग प्येलर चुना गया।

बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। बालकों के अंडर-10  एकल वर्ग में कबीर ने आहान को 15-21, 21-10, 21-13, डबल्स में कबीर व कुनाल की जोड़ी ने आहान व दिव्यांश को 21-17, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर-13 एकल वर्ग में आर्येश ने प्रियांशु को 21-9, 21-9, युगल वर्ग में आर्येश व प्रियांशु ने शशांक व दिव्यांश को 21-18, 21-13 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-15 एकल में सोहेल ने आर्येश को 21-15, 21-17, युगल वर्ग में आर्येश व सोहेल की जोड़ी ने प्रियांशु व कृष्णा को 21-6, 21-16 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया।

अंडर-17 एकल में मयंक ने अंशुमन को 21-16, 21-17, युगल वर्ग में राहुल व सोहेल ने विनायक व कार्तिकेय को 21-18, 21-23, 21-15 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

कब्जाया स्वर्ण
बालिका वर्ग के अंडर-10 एकल में आन्या ने शुभांगी को 21-8, 21-9 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 एकल में स्निग्धा ने रक्षिता को 21-18, 24-22, युगल वर्ग में स्निग्धा व रक्षिता ने स्मृद्धि व दिव्यांशी को 21-10, 21-14 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

अंडर-15 एकल में कनक रावत ने विज्ञा कौशल को 21-13, 21-16, डबल्स में रागेश्री व दिव्यांशी ने स्निग्धा व रक्षिता को 21-13, 23-25, 21-18 से शिकस्त देकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर- 17 एकल वर्ग में हिमांशी रावत ने कनक को 21-8, 21-17, डबल्स में दिव्यांशी शर्मा व राजेश्री ने स्निग्धा व रक्षिता को 21-19, 21-13 से मात दी।

समापन समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, वीएस रावत, सुदीप जुगरान, जीवन सिंह, आशीष नागरथ, अवधेश तिवारी, सुजीत थापा, डीएम लखेड़ा मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें