पंजाब रोइंग एसोसिएशन और लेक के जीएम के बीच पिछले 1 महीने से चल रहे विवाद में आखिर खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमित मिल गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंजाब एमच्योर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पंजाब के गवर्नर के साथ बातचीत की इसमें तय हुआ कि खिलाड़ी लेक पर अभ्यास कर सकते हैं।
खिलाड़ियों को खेल विभाग से आई कार्ड बनवाना पड़ेगा। इसके बाद अब पंजाब रोइंग एसोसिएशन के खिलाड़ी सुखना लेक स्पोर्ट्स कांप्लैक्स पर अभ्यास करना शुरू कर सकेगें।
सुखना लेक स्पोर्ट्स क्लब पर अभ्यास कर रहे पंजाब रोइंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स क्लब के जीएम तेजिंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा 12 जून को अभ्यास करने से मना कर दिया था, जिसके बाद इन खिलाड़ियों का भविष्य संकट में था।
पंजाब रोइंग एमच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हो गया है। रोइंग खिलाड़ी अभ्यास करने से पूर्व खेल विभाग का आई कार्ड बनवाना पड़ेगा और शुल्क के हिसाब से साल का 200 रुपये जमा करवाने होंगे।
कोट्स
मैं खेल के खिलाफ नही हूं। जो खिलाड़ी खेल विभाग के नियमों का पालन करेगा। वह यहां पर अभ्यास कर सकता है।
- लेक स्पोर्ट्स क्लब के जीएम-टीएस ढिल्लों