नई दिल्ली के पवित सिंह ने ऑल इंडिया ओपन 2000 फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट जीत लिया। टूर्नामेंट का समापन सेक्टर-44 के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ।
टूर्नामेंट में दूसरा स्थान डिफेंस सर्विसेज के प्रदीप तिवारी को मिला। प्रदीप तिवारी ने आठ अंक अर्जित किए।
टूर्नामेंट में शुभम लकूदर ने 7.5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश के राजेश कुमार ने सात अंक लेकर प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स स्कूल के आई विलियम्स चीफ गेस्ट रहे। उन्होंने कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल का चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के साथ काफी गहरा नाता है।
उन्होंने विजेताओं को ट्राफी दी। इस मौके पर चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के चेयरपर्सन अनिल रैना गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ चेस अकादमी द्वारा किया गया। इसमें सोलह अलग अल- राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।