सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 48वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक, लॉन टेनिस, बैडमिंटन मुकाबले की शुरुआत हुई।
लड़कियों के लिए आयोजित इस चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में जिला स्तर पर जीतकर आए प्रदेश भर के तकरीबन 2000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग नलिनी मिमानी ने किया। ये प्रतियोगिताएं 28 नवंबर तक चलेंगी और विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह के दौरान 28 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद विजेता खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग ले सकेंगे।
स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन अंडर-19 आयु वर्ग के बीच मैच खेला गया। शॉटपुट गेम्स में भिवानी की प्रियंका पहले, अंबाला की नवीन दूसरे और कैथल की मोनिका तीसरे स्थान पर रही।
ट्रिपल जंप में सोनीपत की पूजा पहले, रीना दूृसरे और रोहतक की संजू तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप में, भिवानी की सुमन पहले, ज्योति दूसरे और सिरसा की रितु तीसरे स्थान पर रही।
100 मीटर रेस में भिवानी की भोती पहले, अंबाला की सतला दूसरे और हिसार की नीतू तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर के हिट रेस में भारती सिंह पहले स्थान पर रही।