ओएनजीसी अंतर विभागीय कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ओएनजीसी और एमएम कंबाइंड के बीच होगा।
फ्रंटियर बेसिन को 47 रन से शिकस्त
गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में ओएनजीसी एकेडमी ने कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन को 23 और एमएम कंबाइंड ने फ्रंटियर बेसिन को 47 रन से शिकस्त दी।
अंबेडकर ग्राउंड में पहला सेमीफाइनल ओएनजीसी एकेडमी और कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन के बीच हुआ। ओएनजीसी एकेडमी ने टॉस जीता और निर्धारित 12 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन बनाए।
एके गुप्ता ने नाबाद 60 और आर मोहंता ने नाबाद 57 रन बनाए। कॉरपोरेट के लिए एकमात्र विकेट एमके सरकार ने लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन 11.1 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।
एपी जोशी ने 53, नवीन ने 18, नरेश ने 18 रन बनाए। ओएनजीसी के जगजीत राम ने 3, केके राना ने 2 विकेट लिए।
2 विकेट खोकर 121 रन बनाए
दूसरा सेमीफाइनल एमएम कंबाइंड और फ्रंटियर बेसिन के बीच हुआ। एमएम कंबाइंड ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन बनाए।
बसंत ने 51, केएल बलूनी ने 32 रन बनाए। फ्रंटियर बेसिन के डीके नेगी और निखिल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में फ्रंटियर बेसिन 12 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। निखिल ने 31, डीके नेगी ने 28 रन बनाए। एमएम कंबाइंड के बसंत ने 2 विकेट लिए।