फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर के बाद अब वसीम अकरम ने भी तोड़ा कानून

Mon, 10 Feb 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक में क्रिकेटरों के अपने प्रशंसकों के साथ मारपीट करने और अनुशासन तोड़ने की घटना सामने आती रही है। कुछ दिन पहले उसके एक बड़े क्रिकेटर ने तो हद ही पार कर दी थी। ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के बाद ट्रैफिक पुलिस को धमकाने और वर्दी फाड़ने के आरोप में उमर को लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कामरान अकमल के छोटे भाई उमर की गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी तारिक अजीज ने बताया था कि गुलबर्ग फिरदौस मार्किट में ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के कारण जब उमर को ट्रैफिक वार्डन जेहसान ने रोका और उनका चालान करना चाहा तो इस युवा क्रिकेटर ने उस वार्डन के साथ बहस की और उसके बाद वार्डन का गला पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी।

अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले उमर अकमल ने अब तक 16 टेस्ट और 89 वनडे मैच खेले हैं। हैं। हालांकि उमर ने अपने बचाव में कहा था कि वार्डन ने उन्हें न सिर्फ गाली दी बल्कि उन्हें चांटा भी मारा।
विज्ञापन

अब वसीम अकरम ने तोड़ दिया ‌कानून

उमर अकमल के बाद पाकिस्‍तान के महान आलराउंडर वसीम अकरम ने ट्रैफिक कानून तोड़ दिया है। इस पूर्व तेज गेंदबाज पर ट्रैफिक कानून तोड़ने का आरोप में लाहौर में रविवार को पांच सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

पुलिस अफसरों के मु‌ताबिक अकरम पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस के पास तेज गति से कार चला रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसीम अकरम को जब ट्रैफिक वॉर्डन ने रोका तो वह 78 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से गाड़ी चला रहे थे।

हालांकि इस पूर्व तेज गेंदबाज पर जब 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया तो उन्होंने बिना किसी बहस से पैसे दे दिए।

वहाब रियाज ने भी किया कानून का उल्लंघन

पिछले साल के अंत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज अपनी शादी के दौरान स्‍थानीय कानून का उल्लंघन करने के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। पाकिस्तान की लाहौर पुलिस ने इस तेज गेंदबाज पर विवाह के दौरान स्‍थानीय कानून का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

28 साल के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 30 नवंबर को शादी की, लेकिन उससे पहले लाहौर जिला मजिस्ट्रेट अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मारकर उन पर आरोप तय किया। पुलिस के अनुसार, राज 11 बजे जब उनके घर पर छापा मारा गया तो उस दौरान खाने में पांच डिश परोसे जा रहे थे जो कि नियमों का खुला उल्लंघन था।

पंजाब (पाकिस्तान) ने अक्टूबर में एक नए नियम बनाया था जिसके अनुसार रात 10 बजे के बाद कोई जश्न नहीं मनेगा। साथ ही खाने में एक डिश से ज्यादा व्यंजन नहीं बनाए जाएंगे। यह नियम पूरे लाहौर में भी लागू होता है। लेकिन यह शहर शादियों में अपनी खर्चिली पार्टियों और देर रात चलने वाले जश्न के कारण जाना जाता है।
विज्ञापन

शरीफ ने अशरफ को पीसीबी अध्यक्ष पद से हटाया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जका अशरफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने के साथ ही संचालन बोर्ड को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अंतर प्रांतीय समन्वय मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की, जिसके अनुसार बोर्ड का मुख्य संरक्षक होने के नाते प्रधानमंत्री ने क्रिकेट का कामकाज चलाने के लिए 11 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया है। तदर्थ समिति ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी जहीर अब्बास और इकबाल कासिम तथा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान और नजम सेठी शामिल हैं। अधिसूचना में कहा गया है, "तदर्थ प्रशासन का अध्यक्ष समिति ही नियुक्त करेगी।"

तदर्थ समिति के सदस्य शाकिल शेख ने कहा कि जका अशरफ विभिन्न आरोपों विशेषकर वित्तीय कुप्रबंधन और आईसीसी स्तर पर बिग थ्री के मामले में पाकिस्तान के रवैये को सही तरह से पेश नहीं कर पाने के कारण हटाया गया। पिछले महीने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही अशरफ की अध्यक्ष पद पर वापसी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें