एजी पंजाब की टीम ने एजी यूपी को 5-3 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बना लिया। सेक्टर-42 के हाकी स्टेडियम के एस्टोटर्फ पर खेले गए मुकाबले में एजी पंजाब की ओर से रविंद्र सिंह जूनियर ने खेल के तीसरे मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
नौवें मिनट में पंजाब को एक पेनल्टी कार्नर मिला, जिसको इंद्रजीत सिंह ने गोल में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही एजी पंजाब की बढ़त 2-0 हो गई।
एजी यूपी की टीम पर एजी पंजाब का प्रहार लगातार जारी रहा। एजी पंजाब के प्लेयर दीपांशु ने खेल के 16वें मिनट में एक गोल दागा। इस गोल के बाद एजी पंजाब की टीम को 3-0 की बढ़त मिल गई।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी के लिए सिद्धार्थ और शंकर 20वें और 64वें मिनट में गोल दागकर टीम को 4-2 के स्कोर पर ले आए।
पंजाब की ओर से मुकुल ने गोल करके टीम को 4-2 से आगे कर दिया। दीपांशु ने 64वें मिनट में एक ओर गोल दागकर टीम को 5-2 से बढ़त दिला दी।
एजी पंजाब ने एजी यूपी को पहले सेमीफाइनल में 5-3 से हरा दिया।
दूसरे सत्र के सेमीफाइनल में एजी हरियाणा की टीम ने एजी आडिट दिल्ली की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। हरियाणा के लिए गौरव ने खेल के 13वें और 43वें मिनट में गोल दागा। बलविंदर ने खेल के अंतिम क्षण में गोल दागा।