फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को खेल विभाग को तोहफा, मिलेंगे 96 कोच

Tue, 17 Mar 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में जल्द ही 96 नए खेल प्रशिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। खेल विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कार्मिक विभाग ने इसे मंजूरी दे दी है, जबकि वित्त विभाग की मंजूरी बाकी है। राष्ट्रीय खेल 2018 की मेजबानी मिलने के बाद खेल विभाग की हालत सुधारने की कवायद शुरू हो गई है।

खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही विभाग के संगठनात्मक ढांचे में बढ़ोत्तरी होनी है। कार्मिक विभाग ने खेल प्रशिक्षकों की भर्ती को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां भी लगाई हैं।
विज्ञापन


उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल के अनुसार कार्मिक विभाग ने कुछ अन्य पदों पर आपत्ति जताई है। उधर, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नए कोचों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, बजट सत्र के बाद विभाग की कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली जाएगी।

खेल विभाग का बुरा हाल
ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों से निकलकर उत्तराखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ा रहे हैं, लेकिन खेल विभाग की हालत खराब है। हाल यह है कि विभाग में सभी खेलों के प्रशिक्षित स्थायी कोच तक नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में स्थायी कोचों की संख्या नौ है। देहरादून में तीन स्थायी कोच हैं, लेकिन उप जिला खेल अधिकारी नहीं हैं। जबकि पौड़ी जिले में जिला खेल अधिकारी का पद खाली है। खेल छात्रावास संविदा प्रशिक्षकों के सहारे छोड़े गए हैं, तो बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉलों की जिम्मेदारी एक-एक कोच के हवाले है। वहीं, पूरे प्रदेश में उप जिला खेल अधिकारी तीन ही हैं।

यह है वर्तमान स्थिति
जिले- 13
जिला खेल अधिकारी-12
उप जिला खेल अधिकारी-3

स्टेडियम
ऊधमसिंह नगर-2, पौड़ी-2, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा(सभी जगह)-1-1

बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल
बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़, नरेंद्र नगर, अगस्त्यमुनि, काशीपुर, कोटद्वार

स्थायी कोच
कोच- देहरादून-3, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर(सभी जगह)-1-1

खेल छात्रावास
बालक- 5, बालिका-1
कोच- सिर्फ अगस्त्यमुनि

यहां पड़ेगी जरूरत
प्रस्तावित नए स्टेडियम
जीएनटीआई श्रीगर, जसपुर, पीपलकोटी, गैरसैंण, चंपावत, सितारगंज
बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल- सितारगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें