एजुकेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ की ओर से प्री नेहरू हॉकी टूर्नामेंट को कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में अंडर 15 वर्ग (लड़के/लड़कियां) और अंडर 17 वर्ग (लड़के/लड़कियां) हिस्सा ले सकते है।
इनके मुकाबले हॉकी स्टेडियम सेक्टर -42 में 1 सितंबर होंगे। एजुकेशन डिपार्टमेंट से संबधित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट इसमें अपनी एंट्री 28 अगस्त तक दर्ज करवा सकते हैं। जीएमएसएसएस-33 में लड़के और जीएमएसएसएस-32 लड़कियां एंट्री दर्ज करवा सकती है।