फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल रेस वॉकिंग में गुरमीत ने झटका गोल्ड

Mon, 29 Feb 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंहनगर के बन्नाखेड़ा, बाजपुर के होनहार एथलीट गुरमीत सिंह ने जयपुर में हुई नेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड झटका।
विज्ञापन


गुरमीत इस प्रतिस्पर्धा में पहले ही रियो के लिए अपना नाम पक्का करवा चुके हैं। उन्होंने इस बार पिछले समय से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 किमी वाक रेस में बेस्ट टाइम में दौड़ पूरी की।

एथलीट गुरमीत ने बताया कि जयपुर में उन्होंने पैदल रेस में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि रियो में इसी वर्ष होने जा रहे ओलंपिक गेम में पहले ही उन्होंने अपनी जगह बना ली है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक अन्य एथलीट मनीष ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलीट मनीष ने एक घंटा 22 मिनट 40 सेकेंड में यह वाकिंग रेस पूरी की। इससे पहले भी उन्होंने साल 2013 में पटियाला और साल 2014 में कोच्चि में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। गुरमीत उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने दोनों एथलीटों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने और मेडल जीतने की शुभकामना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें