द्वितीय नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलर हॉकी के सीनियर वर्ग में पंजाब और जूनियर में दिल्ली ने ट्राफी कब्जाई।
सब-जूनियर हॉकी में उत्तराखंड ने दिल्ली को 7-2 से पराजित किया।
दिल्ली ने पंजाब को 5-2 से हराया
रविवार को पिक्चर पैलेस स्थित सिल्वर्टन ग्राउंड में इंडियन फाउंडेशन ऑफ आइस रोलर स्केटिंग ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग हॉकी के सीनियर वर्ग में पंजाब ने उत्तराखंड को 2-0 और जूनियर वर्ग में दिल्ली ने पंजाब को 5-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
सब-जूनियर हॉकी में उत्तराखंड ने दिल्ली को 7-2 से पराजित किया। पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। ओवरऑल स्पीड प्रतियोगिता में गुडगांव हरियाणा पहले, राजस्थान दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतिभागियों को दिए पुरस्कार
बालक और बालिका वर्ग में क्वार्ड रिंक रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र थापली ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
इस मौके पर आईएफआईआरएस के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सचिव संजय विक्टर, राजेश विक्टर, पालिका सभासद अनुज गुप्ता, यशपाल अनिल सोनी, राहुल, सतवंत सिंह प्रेम प्रवीण बोदडे मौजूद रहे।