जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में होने वाली राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम चुन ली गई है। प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग के लिए 22 खिलाड़ी चुने गए हैं। टीम 28 दिसंबर को गुलमर्ग में 31 दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पहल पर 31 दिसंबर से दो जनवरी तक गुलमर्ग में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने देहरादून और मसूरी में ट्रायल लिए थे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि टीम में निष्ठा पैन्यूली, श्रेय पैन्यूली, समृद्धि तिवारी, अनवरत बिष्ट, एथीना मोहंता, अकस चयाल, स्नेहाशीष तिवारी, युवराज गुलाटी, आदर्श सिंह रावत, अन्जनय सरोहा, पृथ्वी सिंह नेगी, अनमोल रावत, सौरभ सोनकर, प्रताप कंडारी, साहिल कुमार, शुभम कैंतुरा, सामंत राणा, अविरल गौड़, आयुष कंसवाल, अभिषेक सोनकर, अनुपम बडोनी और ऋषभ सोनकर शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा स्केटिंग हॉकी टीम भी गठित की गई है। इसके लिए सात खिलाड़ी चुने गए हैं। यह टीम सौरभ सोनकर की कप्तानी में राष्ट्रीय हॉकी स्केटिंग प्रतियोगिता खेलेगी। टीम के कोच रूपचंद और मैनेजर कृष्ण तिवारी होंगे।