फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स: टीम तो पहुंची, न कोच मिला न कैंप

Tue, 17 Dec 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेनी वाली चंडीगढ़ बैडमिंटन गर्ल्स टीम को न तो जगह की सही जानकारी दी गई और न ही दिन की।
विज्ञापन


यूटी स्पोर्ट्स विभाग की इस लापरवाही के कारण खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

59वीं नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेनी वाली चंडीगढ़ की बैडमिंटन गर्ल्स टीम का कैंप 16 दिसंबर से जनवरी तक सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगना था।

खिलाड़ियों को इसकी जानकारी यूटी शिक्षा विभाग की ओर से बाकायदा लेटर भेजकर दी गई थी।

जब 16 खिलाड़ी सेक्टर 42 में सोमवार दोपहर तीन बजे तय समय पर पहुंचे तो वहां न तो कोई कोच था और न कोई अधिकारी। खिलाड़ी और उनके अभिभावक काफी देर तक वहीं खड़े रहे।
विज्ञापन


इनमें से एक अभिभावक को सूचना मिली कि अब कैंप जीएमएसएसएस-23 में लगाया जा रहा है। जब वे वहां पहुंचे तो एक टीचर मिले और उन्होंने बताया कि कैंप 17 दिसंबर से लगेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में जब यूटी के स्पोर्ट्स अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास बैडमिंटन के लिए सेक्टर-23 में ही कोच उपलब्ध हैं।

जब सेक्टर 42 में कैंप की जानकारी मिली तो उन्होंने टीचरों की तुरंत ड्यूटी लगाई कि वह अभिभावकों को इत्तला करे, लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें वक्त रहते जानकारी नहीं दी जा सकी। अब कैंप मंगलवार से सेक्टर 23 के स्कूल में ही लगेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें