फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलर की हैट्रिक से पुर्तगाल हुआ परास्त

Tue, 17 Jun 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
थॉमस मूलर की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने 2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप ग्रुप-जी के मुकाबले में पुर्तगाल को रौंदते हुए 4-0 से करारी शिकस्त देकर अपना शानदार आगाज किया।
विज्ञापन


मूलर ने 12वें, 45वें और 78वें मिनट में गोल किया जबकि एक गोल मैट्स हूमेल्स ने 32वें मिनट में किया।

जर्मन टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा और दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को बुरी तरह से हार का स्वाद चखाया। इस मैच में पुर्तगाल टीम के कप्तान रोनाल्डो भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और उनकी टीम एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

पुर्तगाल को सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 37वें मिनट में पेपे ने जर्मन खिलाड़ी मूलर को सिर से टक्कर मारी। पेपे की इस हरकत पर रेफरी ने उन्हें रेड कॉर्ड दिखाया और वह पूरे मैच के लिए बाहर हो गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, जर्मन टीम ने शुरुआत से ही पुर्तगाल टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और पहले ही हाफ में तीन गोल दाग दिए। मैच के सिर्फ 12वें मिनट में थॉमस मूलर ने हेडर के जरिए बेहतरीन गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

32वें मिनट में मैट्स हूमेल्स ने गोल दागकर जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया। अभी पुर्तगाल टीम इन दो गोलों से उबर भी नहीं पाई थी की 45वें मिनट में थॉमस मूलर ने एक और गोल दागकर गोल का आंकड़ा बढ़ाकर 3-0 कर दिया।

पहले हाफ में तीन गोल खाने के बाद पुर्तगाल टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया। हालांकि उसने इस दौरान अपने खेल में कुछ सुधार किया और जर्मन टीम के कई हमलों को बेकार किया।

पुर्तगाल टीम ने गोल करने के कुछ मौके भी बनाए लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। वहीं पुर्तगाल टीम के लिए मूलर को मूलर को रोक पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था।

बेहतरीन खेल दिखा रहे मूलर ने एक बार फिर पुर्तगाल टीम के डिफेंस में सेंध लगाई और 78वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें