फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में उत्तराखंड के एक और लाल ने जीता सोना

Wed, 01 Jul 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस के जवानों का वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में जलवा जारी है। बॉडी बिल्डिंग में अमित क्षेत्री के बाद उत्तराखंड पुलिस के सिपाही मुकेश रावत ने एथलेटिक्स के मैदान में जलवा बिखेरते हुए भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला है।
विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया में 25 जून से शुरू हुई फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा में मंगलवार को 3000 मीटर स्टीपल चेल दौड़ का आयोजन हुआ। मसूरी निवासी मुकेश रावत ने सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

मुकेश ने 9 मिनट 36 सेंकेंड में दौड़ पूरी की। हरिद्वार जिले में तैनात मुकेश चैंपियनशिप में 5 हजार और 10 हजार मीटर दौड़ में भी प्रतिभाग करेंगे। मुकेश के कोच अनूप बिष्ट ने अगली दोनों दौड़ों में मुकेश से पदक मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ही मनीष रावत भी 5 किलोमीटर वॉक में प्रतिभाग करेंगे। उनका चयन रियो ओलंपिक के लिए भी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें