फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगी उत्तराखंड की ‘मेरीकॉम’

Sun, 02 Nov 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की ‘मेरीकॉम’ मोनिका सौन दक्षिण कोरिया के जेजू शहर में 16 से 24 नवंबर तक होने वाली महिलाओं की विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (डब्ल्यूबीसी) में भाग लेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड की अकेली बॉक्सर
वह 75 किलो भारवर्ग से खेलेंगी। पिथौरागढ़ जिले की मोनिका उत्तराखंड की अकेली बॉक्सर हैं, जिनका चयन आठ सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ है। मोनिका इस समय खेल कोटे से भारतीय रेलवे में नौकरी कर रही हैं।

उन्होंने पिछले महीने छत्तीसगढ़ में हुई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। तभी उनका चयन भारतीय टीम के लिए हो गया था।

बॉक्सिंग का प्रशिक्षक केएस महर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया था। मोनिका पिथौरागढ़ नगर के तिलढुकरी मोहल्ला निवासी पूरन सिंह सौन की बेटी हैं।
विज्ञापन


उनकी उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, कैप्टन हरी दत्त कापड़ी, हरी सिंह थापा, धरम चंद, धीरेंद्र चौहान, प्रो. जीत सिंह ज्याला, भुवन पंत, पुष्कर बिष्ट, प्रकाश थापा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें