फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 किक्रेटः चंडीगढ़ के खिलाफ मोहाली मजबूत

Mon, 30 Jun 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट ध्रुव पांडव ट्राफी अंडर 19 में रविवार से चंडीगढ़ और मोहाली के बीच मुकाबला शुरू हुआ। सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मैच में टॉस जीतकर मोहाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी को चुना।
विज्ञापन


शुभम गिल और करन आजाद की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए शानदार 109 रन की पार्टनरशिप हुई। करन आजाद 85 के स्कोर पर गेंदबाज भगमिंदर का शिकार बने।

इस पारी में 12 शानदार चौके जमाए। टीम का स्कोर जब 129 पहुंचा तब शुभम गिल 25 के निजी स्कोर पर गेंदबाज अर्पित ने वापिस पवेलियन पहुंचाया।

अगले बल्लेबाज साहिल चंदर अधिक देर तक टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर गेंदबाज हेंमक की गेंद पर आउट हुए। दूसरे छोर पर सेट होकर खेल रहे अभिजीत गर्ग 33 के निजी स्कोर पर गेंदबाज अर्पित की गेंद पर नवअंश को अपना कैच थमा बैठे।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक मोहाली पहली पारी में 83.2 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बना चुका है। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से अर्पित सिंह ने 21 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट, भगमिंदर ने 26 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट, हेंमक ने 15 ओवर में  16 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें