जिला कुरुक्षेत्र के जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है, उन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मान के लिए योग्य खिलाड़ियों को 30 मई तक अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हरकेश सहारन ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियां एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 तक होनी चाहिए। आवेदन पत्र निर्धारित प्रोफार्मा में होना चाहिए। कोई भी खिलाड़ी हरियाणा खेल विभाग की साईट से फार्म डाऊनलोड कर सकता है। खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां और हरियाणा प्रदेश का स्थाई निवासी होने से संबंधित निवास प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न किया जाना चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ बैंक अकाऊंट, बैंक का आईएफएससी कोर्ड व यूनिक कोड की प्रति भी लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा खिलाड़ी को शपथ पत्र देना होगा, जिसमें उसके कभी किसी डोपिंग में दोषी नहीं पाने का जिक्र किया जाएगा।