फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

371 रनों की साझेदारी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय गैर अधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के तिहरे झटकों के बाद भारत-ए को उम्मीद थी कि तीसरे दिन ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सस्ते में समेट कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी।
विज्ञापन


लेकिन दूसरे दिन के ऑस्ट्रेलिया-ए के नाबाद बल्लेबाजों मिचेल मॉर्श और सैम व्हाइटमैन ने दिन की शुरुआत बेहद सधे हुए अंदाज में की। और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाते हुए दोनों ने सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 371 रनों की बेजोड़ साझेदारी कर टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने 9 विकेट पर 522 रन बना लिए थे। कंगारू टीम ने पहली पारी के आधार पर 47 रनों की बढ़त बना ली है।

मिचेल मॉर्श का साहसिक दोहरा शतक

मिचेल मॉर्श और सैम व्हाइटमैन ने भारतीय गेंदबाजों को छकाते हुए चायकाल तक सफलता हासिल न‌हीं करने दी। मिचेल ने जूझारू अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए 294 गेंदों में 211 रनों की पारी खेली।

जबकि व्हाइटमैन ने मिचेल मॉर्श का जमकर साथ दिया और साझेदारी 371 से ज्यादा रनों तक ले गए। ऑस्ट्रेलिया में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी भी है। व्हाइटमैन ने आज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहल शतक भी जमाया। ये दोनों बल्‍लेबाजों का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय 6 विकेट पर 99 रन था और बाद में 9 विकेट पर 504 रन हो गया।

भारत ने व्हाइटमैन को करुण नायर ने कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद दोहरी शतकीय पारी खेलने वाले मिचेल 211 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने बेन कटिंग (11) को आउट कर भारत के लिए आठवीं और अपनी चौथी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश

इससे पहले मध्य क्रम के बल्‍लेबाज नमन ओझा ने पहली पारी में 219 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारत-ए ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 475 रन बनाकर घोषित कर दी।

नमन के अलावा कप्तान मनोज तिवारी ने 83 और जीवनजोत सिंह ने 56 रन बनाए। हालांकि अन्य बल्‍लेबाजों ने टीम इंडिया को निराश किया।

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़ दिया जाए तो अन्य भारतीय गेंदबाजों ने टीम को निराश किया। टेस्ट गेंदबाज प्रज्ञान ओझा और उमेश यादव ने बेहद लचर गेंदबाजी की, क्रमशः 28 और 35 ओवर डालने के बाद भी 1-1 सफलता हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें