फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की ए टीम में शामिल हुए चंडीगढ़ के मनन

Thu, 12 Jun 2014 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मनन वोहरा का चयन भारतीय ए टीम में बुधवार को हो गया। सीनियर चयन समिति की बैठक में जुलाई-अगस्त में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का चयन किया गया है। टीम चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


मनन को आईपीएल के सीजन-7 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है। इस समय वह बंगलौर में अंडर 25 के ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त हैं। मनन ने आईपीएल के फाइनल में 67 रनों की पारी खेली थी। पूरे सीजन में मनन ने आठ मैचों में 324 रन बनाए। बंगलूरू से फोन पर मनन ने बताया इस वर्ष रणजी सीजन और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा। इसके चलते चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास जताया है।

परिवार में खुशी का माहौल
मनन के पिता संजीव वोहरा के मुताबिक चयन के बाद बेटे का फोन आया था। भारत की ए टीम में पहली बार चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। संजीव के मुताबिक बेटे के आईपीएल में प्रदर्शन उसके काम आया, उम्मीद है वह आगे भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब के दो क्रिकेटरों भी चयन
भारत की ए टीम में पंजाब के जीवजोत सिंह और संदीप शर्मा का भी चयन किया गया है। बंगलूरू कैंप में व्यस्त संदीप ने फोन पर अपने चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनका दूसरी बार भारतीय ए टीम के लिए चयन हुआ है। मौका मिलने पर वह अपनी ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें