फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव वायर सीनियर हॉलीडे क्रिकेट के फाइनल में

Wed, 29 Jan 2014 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी क्लब धनास को हराकर लाइव वायर सीनियर की टीम हॉलीडे क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के मुकाबले दिव्या पब्लिक स्कूल-44 में खेले जा रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में लाइव वायर सीनियर की टीम ने सिटी क्लब धनास को 76 रनों से हरा दिया।

मुकाबले में टॉस जीतकर लाइव वायर सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए।

बल्लेबाज जसपाल सिंह ने शानदार 64 रनों की नाबाद पारी खेली। अरूण लूथरा ने 22 रन, अक्षत ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में चिराग जोशी ने 22 रन देकर 2 विकेट, सूरज 1, प्रमानंद 1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


उधर, रनों का पीछा करने उतरी सिटी क्लब धनास की बल्लेबाजी शुरू से ही लड़खड़ा गई। टीम के बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों के आगे अधिक देर तक टिक नही पाए और पूरी टीम 16.5 ओवर में 84 के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन


प्रमानंद ने सबसे अधिक 20 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में लाइव वायर सीनियर की टीम से अक्षत ने 2 विकेट, सिद्धार्थ 2 विकेट, जसपाल सिंह 2 विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें