फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट मुकाबलाः धड़कनें रोकने वाला 5 ओवर का रोमांच

Mon, 03 Mar 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मैच में कई बार उतार-चढ़ाव का दौर चला। कभी लगता कि मैच भारत के पक्ष में चला गया तो कभी लगता कि पाकिस्तान यह मैच जीतेगा।
विज्ञापन


दोनों टीमों को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान श्रीलंका से हार चुके थे।

भारत से मिले 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 45 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे और क्रीज पर उस समय उमर गुल और शाहिद अफरीदी खेल रहे थे। पाक को जीत के लिए 30 गेंद पर 43 रन और बनाने थे।

46वें ओवर में जडेजा की हुई धुनाई

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी 46वां ओवर डालने के लिए रवींद्र जडेजा को गेंद सौंपी।
45.1 ओवरः शाहिद अफरीदी ने मिडविकेट की दिशा में खेला और एक रन लिया।
45.2 ओवरः उमर गुल ने लॉंग ऑन पर खेला और एक रन ले लिया।
45.3 ओवरः नीची रही गेंद को अफरीदी ने मिडविकेट पर उठा दिया और गेंद गई 6 रन के लिए। महज 67 मीटर लंबा छक्का।
45.4 ओवरः अफरीदी ने बल्‍ले से ऊपरी किनारे से विकेटकीपर के ऊपर से खेल दिया और गेंद गई चार रन के लिए।
45.5 ओवरः शॉर्ट फाइन लेग पर हल्के हाथों से खेलकर अफरीदी ने लिए एक रन।
45.6 ओवरः ओवर की अंतिम गेंद उमर गुल ने खेली और कोई रन नहीं बना सके।

भुवनेश्वर कुमार को मिला 47वां ओवर

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास 47वां ओवर डालने की जिम्मेदारी थी।
46.1 ओवरः भुवनेश्वर के सामने थे शाहिद अफरीदी। अफरीदी ने स्विप करते हुए स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में खेला चार रन के लिए।
46.2 ओवरः हालांकि भारतीय गेंदबाज दूसरी गेंद पर रन रोकने में कामयाब रहे। कवर में खेला पर कोई रन नहीं बना सके अफरीदी।
46.3 ओवरः नीची रही गेंद एक्रॉस खेलने की कोशिश्‍ा और अफरीदी एक रन बनाने में कामयाब रहे।
46.4 ओवरः यॉर्कर गेंद को खेलने की कोशिश पर उमर गुल रन बनाने में असफल रहे।
46.5 ओवरः लेकिन अगली ही गेंद पर उमर गुल ने मिडविकेट की दिशा में खेला और गेंद को हवा में सीमारेखा के पार पहुंचा दिया। मिले 6 रन।
46.6 ओवरः फुलटॉस गेंद को लॉंग ऑन और लॉंग ऑफ की दिशा में खेला और दो रन बनाने में सफल रहे।

मोहम्मद शमी का कीफायती ओवर

अंतिम तीन ओवर में पाकिस्तान के सामने लक्ष्य था 17 रन ‌जबकि उसके पास चार विकेट शेष थे। 48वां ओवर मोहम्मद शमी ने डाली।
47.1 ओवरः शाहिद अफरीदी महज एक रन बना ‌पाए।
47.2 ओवरः स्टंप से सटे गेंद निकली जिसे बल्‍लेबाज उमर गुल खेल नहीं सके और कोई रन नहीं।
47.3 ओवरः उमर गुल लॉंग ऑन पर खेलकर एक रन बनाने में कामयाब रहे।
47.4 ओवरः शाहिद अफरीदी इस गेंद पर एक रन लेने में सफल।
47.5 ओवरः लाँग ऑफ पर उमर गुल ने एक रन के लिए खेला।
47.6 ओवरः अंतिम गेंद पर अफरीदी ने कवर में खेला लेकिन शानदार फील्डिंग ने बचाए चार रन।

भुवनेश्वर कुमार का डबल धमाका

रोमांचक हो चुके मुकाबले में 49वां भुवनेश्वर कुमार को डालने का मौका मिला और उन्होंने अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया। पाक को 12 गेंदों पर 13 रन और बनाने थे।
48.1 ओवरः भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद उमर गुल को डाली और उन्होंने एक रन ‌ले लिया।
48.2 ओवरः अफरीदी ने मिडविकेट की दिशा में खेलकर एक और रन लिया।
48.3 ओवरः भुवनेश्वर कुमार ने उमर गुल को कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। गुल ने लॉंग ऑन पर खेला लेकिन अजिंक्य रहाणे ने शानदार प्रयास कर कैच लपक लिया।
48.4 ओवरः स्ट्राइक बदल गया और अफरीदी क्रीज पर आए लेकिन वह इस गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।
48.5 ओवरः एक और बढ़िया गेंद, अफरीदी ने लेग बाई के रूप में एक रन लिया। भुवी की जोरदार अपील लेकिन अफरीदी सुरक्षित क्रीज पर बने रहे।
48.6 ओवरः भुवी ने पहला मैच खेल रहे मोहम्‍मद तल्हा (0) को लाँग ऑफ पर कैच आउट कराया। जडेजा ने शानदार प्रयास कर कैच लपका। चार गेंदों के अंदर भारत ने दो सफलता हासिल कर मैच में वापसी की‍।
विज्ञापन

... और अफरीदी के 2 छक्कों ने बिगाड़ दिया काम

भुवनेश्वर कुमार ने चार गेंदों के अंदर दो विकेट झटककर अंतिम ओवर में मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। अंतिम 6 गेंद पर पाक को अब 10 रन चाहिए थे।
49.1 ओवरः विराट कोहली ने अंतिम ओवर के लिए आर अश्विन पर दांव लगाया और पहली ही गेंद पर सईद अजमल (0) को बोल्ड कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। पाक को हराने के लिए भारत को अब सिर्फ एक विकेट की दरकार थी।
49.2 ओवरः नए बल्‍लेबाज जुनैद खान क्रीज पर आए और अश्विन ने उन्हें कैरम बॉल डाला पर तेजी से एक रन बनाने में कामयाब हो गए पाक के बल्‍लेबाज।
49.3 ओवरः अफरीदी तेजी से एक रन लेकर क्रीज पर पहुंचे और अब सभी को उन्हीं पर आस थी। भारत को एक विकेट चाहिए था और जीत टीम इंडिया के पक्ष में दिख रही थी लेकिन तीसरी गेंद पर अफरीदी ने रूम बनाते हुए डीप एक्‍स्ट्रा कवर की दिशा में खेल दिया और मिले 6 रन। भारतीय क्षेत्ररक्षक ने इसे लपकने की कोशिश की पर नाकाम रहा।
49.4 ओवरः लॉंग ऑन पर अफरीदी ने एक और छक्का जड़ दिया और इस छक्के के साथ पाकिस्तान ने मैच एक विकेट से जीत लिया। अफरीदी के दो छक्कों ने जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया से जीत छीन ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें