फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शटलर ने ऑल इंडिया टूर्नामेंट में लपका सोना

Mon, 22 Jun 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा शटलर लक्ष्य सेन ने ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झोली में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक आए हैं।
विज्ञापन


कोच्चि में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एकल वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का सामना अरुणाचल प्रदेश के ला तालार से हुआ। लक्ष्य ने सीधे सेटों में 21-6, 21-15 से जीत दर्ज कर स्वर्ण हासिल किया। अंडर-17 एकल बालक वर्ग के फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना तेलंगाना के सिरिल वर्मा से हुआ।

सिरिल ने 21-19, 21-10 के अंतर से लक्ष्य को हराकर स्वर्ण जीता। लक्ष्य सेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-19 मिक्स डबल्स के फाइनल में में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन को आंध्र प्रदेश के सात्विक साईराज और महाराष्ट्र की अहिल्या ने 21-19, 12-21, 21-19 से हराया।
विज्ञापन


कुहू और अर्जुन को रजत पदक मिला। बीते शनिवार को अक्षिता भंडारी को अंडर-17 युगल और कुहू गर्ग को अंडर-19 युगल वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले में हार के कारण कांस्य पदक मिला। चिराग सेन को अंडर-19 का कांस्य मिला था, लेकिन एयर इंडिया से खेलने के कारण वह पदक राज्य के खाते में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें