फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर लायंस की टीम दिल्ली पहुंची

Tue, 09 Sep 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम लाहौर लायंस मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। टीम के साथ पाकिस्तान के विवादित ओपनर अहमद शहजाद भी यहां आए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान को धर्म परिवर्तन का सलाह देकर विवादों में फंसे शहजाद को यहां भी मीडिया से इससे संबधित सवालों को लेकर दो चार होना पड़ा।

यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर अपने सामान के साथ खड़े शहजाद से पत्रकारों ने उनकी इस विवादित टिप्पणी के बारे में काफी पूछने की कोशिश की लेकिन शहजाद ने उनके किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं देना ही उचित समझा।
विज्ञापन


बाद में शहजाद के साथ मौजूद एक अधिकारी ने मीडिया से उन्हें इस सवाल को लेकर ज्यादा परेशान न करने का आग्रह किया। लाहौर लायंस की टीम में शहजाद के अलावा उमर अकमल, कामरान अकमल, नासिर जमशेद और वहाब रियाज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हैं।

इस बीच पाकिस्तानी टीम के इस दौरे से अब आईपीएल में भी पड़ोसी देश के खिलाड़ियों को फिर से जगह मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले सियालकोट स्टालिंस और फैसलाबाद वोल्व्स की टीम लीग में खेल चुकी है लेकिन इनमें से कोई भी टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन


फैसलाबाद के कप्तान मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक थे। लाहौर की टीम को भी क्वालीफाइंग मुकाबले के जरिये मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें