फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भी कोलकाता नाइटराइडर्स को नहीं मिली जीत

Sat, 03 May 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 भारत लौट आया है लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को इससे फायदा नहीं मिला। टूर्नामेंट का पहला चरण यूएई के 3 शहरों में खेला गया जिसमें गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा था।
विज्ञापन


कोलकाता को आस थी कि भारत में खेलने पर उसके प्रदर्शन में सुधार आएगा और टीम जीत के साथ शुरुआत करेगी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम ने एकतरफा मुकाबले में शाहरुख खान की टीम को आसानी से हराकर अपने सफर को आगे किया।

CSK की जीत में हैट्रिक से चुक गए मोहित शर्मा

भारत में आईपीएल 7 का पहला ही मैच बारिश के कारण तय समय से शुरू नहीं हो सका। बाद में मैच जब शुरू किया गया तो अंपायरों ने ओवरों की संख्या में कमी करते हुए मुकाबला 17-17 ओवर का कर दिया।

बारिश से बाधित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 34 रन से हरा दिया। ओपनर ब्रैंडन मैक्‍कुलम के अर्द्धशतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 17 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन बनाए।

जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम निर्धारित 17 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। चेन्‍नई के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 17वें ओवर में हैट्रिक के करीब पहुंच गए थे लेकिन पीयूष चावला (1) और युसूफ पठान (41) को आउट करने के बाद मैच के अंतिम गेंद पर सुनील नारायन का विकेट नहीं झटक सके।

खराब शुरुआत से उबर ही नहीं पाया KKR

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 38 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। मैच से एक दिन पहले ही एक बेटी के पिता बने ओपनर गौतम गंभीर महज 6 रन बनाकर रनआउट हो गए।

इसके बाद अनुभवी बल्‍लेबाज जैक्स कैलिस (4) के अलावा मनीष पांडेय (1) और साकिब उल हसन (0) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

एक छोर पर डटे रॉबिन उथप्पा ने सूर्यकुमार यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 रन जोड़ कोलकाता की पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन जडेजा ने सूर्यकुमार और उसके बाद उथप्पा का विकेट लेकर कोलकाता को बैकफुट पर ला दिया। उथप्पा ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का की मदद से 47 रन बनाए।

KKR के 9 बल्‍लेबाज दहाई भी नहीं बना सके

रॉबिन उथप्पा (47) के आउट होने के बाद मध्य क्रम के बल्‍लेबाज यूसुफ पठान ने आतिशी पारी खेलकर टीम की चुनौती अंत तक बनाए रखने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्‍लेबाज टीम को लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा सका।

यूसुफ ने 28 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके के अलावा 4 छक्के भी जड़े। उथप्पा और यूसुफ पठान को छोड़कर कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा ने 12 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि मोहित शर्मा ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

खराब शुरुआत के बाद संभला CSK

इससे पहले टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसकी शुरुआत खराब रही। 20 के स्कोर पर उसने अपने ओपनर ड्वेन स्मिथ (16) का विकेट गंवा दिया। स्मिथ को साकिब उल हसन ने पगबाधा किया।

इसके बाद ओपनर ब्रैंडन मैक्‍कुलम और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। साकिब ने रैना को सूर्यकुमार यादव के हाथों लपकवाकर चेन्नई को दूसरा झटका दिया।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज रैना ने 25 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद मैक्‍कुलम ने धोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

मैक्कुलम ने जमाया एक और अर्धशतक

आईपीएल 7 में शानदार फॉर्म में चल रहे मैक्‍कुलम ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। लेकिन 56 के निजी स्कोर पर मैक्‍कुलम आंद्रे रसेल की गेंद पर अपना कैच यूसुफ पठान को थमा बैठे।

मैक्‍कुलम ने 40 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के उड़ाए। मैक्‍कुलम के आउट होने के बाद धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 29 रन जोड़ चेन्नई के स्कोर को डेढ़ सौ के करीब पहुंचा दिया।

कप्तान धोनी ने अपनी पारी में 17 गेंदों में एक चौका और इतने ही छक्के से नाबाद 22 रन बनाए जबकि जडेजा ने 10 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें