फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भारत में होगा IPL, चेन्नई देगी KKR को चुनौती

Fri, 02 May 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएई में 15 दिनों तक धमाल मचाने के बाद आईपीएल आखिरकार क्रिकेट के दीवानों के देश भारत लौट आया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण की शुरुआत आज शुक्रवार से होगी जब रांची में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीमें एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए जी जान लगाएंगी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम जहां लगातार 4 जीत के अपने सिलसिले को इस मैच में भी जारी रखने उतरेगी वहीं यूएई में मिले-जुला प्रदर्शन करने वाली कोलकाता की टीम को भी अपनी किस्मत पलटने का भरोसा होगा।
विज्ञापन

जीत का पंजा लगाना चाहेगी चेन्‍नई की टीम

भारत में चल रहे आम चुनावों के कारण आईपीएल के शुरुआती 20 मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए गए थे और अब इस टूर्नामेंट की स्वदेश वापसी हो चुकी है।

जहां तक महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम का सवाल है तो टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से गंवाने के बाद टीम ने लगातार 4 मैच जीते हैं और वह 5 मैचों में 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 3 गंवाए है। टीम 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी KKR

साल 2012 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को यूएई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अंतिम मैच में सुपरओवर में हार का सामना करना पड़ा था और उनका लक्ष्य फिर से जीत की पटरी पर लौटना होगा।

कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर के लिए आज का मैच भी बेहद खास होगा क्योंकि एक दिन पहले ही एक बेटी के पिता बने हैं और जीत के साथ पिता बनने का जश्न मनाना चाहेंगे।
विज्ञापन

CSK की बल्‍लेबाजी बनाम KKR की गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उसके बल्लेबाज खासतौर पर वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्‍कुलम इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि सुरेश रैना और कप्तान धोनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। इसके अलावा फैफ डु प्लेसिस, रविंद्र जडेजा और मिथुन मन्हास भी फ्लॉप ही रहे हैं।

मोहित शर्मा, बेन हिल्फेनहास, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, ईश्वर पांडेय के रूप में चेन्नई का गेंदबाजी विभाग सुरक्षित हाथों में हैं।

दूसरी ओर, मनीष पांडे और जैक्स कैलिस को छोड़ दिया जाए तो गंभीर, रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान ने निराश ही किया है। हालांकि कोलकाता के पास गेंदबाजी विभाग में सुनील नारायन के रूप में एक बेहतरीन स्पिनर मौजूद है लेकिन बाकी गेंदबाज कोई खास असर नहीं छोड़ पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें