फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग, मिलर फ्लॉप पर जीत गया पंजाब, 5 कारण

Fri, 19 Sep 2014 12:43 PM IST
विजय जैन/टीम डिजिटल, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग के पहले मुकाबले में श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा मैच के हर मोर्चे पर पूरी हॉबर्ट हैरीकेंस टीम पर भारी पड़े। पहले गेंदबाजी में परेरा ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो अहम विकेट लिए।
विज्ञापन


बाद में 20 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। परेरा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैक्सवेल के आउट होने के बाद जब परेरा क्रीज पर आए तो टीम काफी नाजुक स्थिति में थी। 77 रन पर 5 विकेट खो चुके थे। उस समय कप्तान जॉर्ज बैली के साथ मिलकर परेरा ने टीम को जीत दिला दी।

बैली की कप्तानी पारी

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम की कप्तान छोड़ चुके जॉर्ज बैली ने दिखा दिया कि उनकी कप्तानी में काफी दम बाकी है। मनन वोहरा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान बैली ने एक कोना संभाल लिया। लंबे शॉट मारने की जिम्मेदारी मैक्सवेल के पास थी।

बैली ने अपनी पारी में 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। बैली की पारी की खास बात ये थी कि उन्होंने कोई जोखिम भरा शॉट नहीं लगाए। बैली की कप्तानी में ही पंजाब की टीम आईपीएल-7 की उपविजेता बनी थी।

मैक्सवेल का बल्ला चला

आईपीएल-7 के स्टार बल्लेबाज मैक्सवेल ने पहले ही मुकाबले में आते ही जोरदार छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। दूसरे छोर पर विकेटों का पतन जारी था, लेकिन एक छोर संभाले इस ऑस्टेलाई बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा।

पंजाब की पारी में सबसे ज्यादा 43 रन मैक्सवेल ने मात्र 25 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ही बना दिए।

मैक्सवेल की इस पारी का अंत मीडियम पेसर इवन गुलविस ने लिया। मैक्सवेल के हर शॉट पर पूरा मोहाली का मैदान जोरदार तालियों से गूंज उठता था।

अंतिम 3 ओवर में कसी गेंदबाजी

पंजाब के लैग स्पिनर करणवीर के एक ओवर में 18 रन देने के बाद एक समय ऐसा लगने लगा था कि हॉबर्ट हेरीकेंस की टीम 150 से ऊपर रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी। लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने अंतिम 3 ओवर की कसी गेंदबाजी ने हॉबर्ट हेरीकेंस को मात्र 144 रन पर रोक दिया।

18वां ओवर पंजाब के बाएं हाथ के स्पिनर ए पटेल ने किया। उसने उस ओवर में मात्र 4 रन दिए। 19 ओवर करने आए अनुरीत ने भी मात्र 8 रन ही खर्च किए। अंतिम ओवर परविंदर अवाना ने किया, जिसने बेहतरीन ओवर करते हुए हॉबर्ट हेरीकेंस का विकेट भी निकाला और मात्र 8 रन ही खर्च किए।
विज्ञापन

बैली के साहसिक फैसले

किंग्स इलेवन की इस जीत में कप्तान बैली के साहसिक फैसले भी शामिल हैं। हालांकि बैली ने बल्लेबाजी क्रम में जो बदलाव किए, वो ज्यादा असरदार साबित नहीं हुए। आईपीएल में नंबर 3 के बल्लेबाज रहे मैक्सवेल को बैली ने चैंपियंस लीग में नंबर 5 पर उतारा। साहा नंबर 3 पर और मिलर नंबर 4 पर बल्लेबाजी को उतरे और फ्लॉप रहे।

गेंदबाजी में चूंकि परविंदर अवाना खर्चीले साबित हो रहे थे। बावजूद इसके उन्होंने मुख्य विकेट टेकिंग बॉलर परेरा की बजाय अंतिम ओवर अवाना को करने दिया। अवाना ने उस ओवर में कंजूसी से रन खर्चते हुए विकेट भी झटका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें