आईपीएल सीजन 7 केलिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। किंग्स इलेवन के खिलाड़ी कैंप के लिए सोमवार को पीसीए स्टेडियम में इकट्ठे हुए।
अभी तक इस कैंप में डोमेस्टिक खिलाड़ी ही शामिल हुए हैं जबकि टीम से जुड़े विदेशी खिलाड़ियाें के कुछ दिनाें बाद कैंप से जुड़ने की संभावना है। कैंप किंग्स इलेवन के नए नियुक्त हुए कोच संजय बांगड़ की निगरानी में शुरू हुआ।
कैंप के पहले दिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी फिटनेस के लिए सोमवार को सेंट जाेंस स्कूल सेक्टर 26 में पहुंचे। यहां पर स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, मुरली कार्तिक के साथ डोमेस्टिक्ट प्लेयर मनन वोहरा, संदीप शर्मा, मनदीप सिंह, परविदंर अवाना, गुरकीरत मान, अनुरीत, शाह अब्बदुल्ला, करणवीर,शिवम शर्मा, अक्षित पटेल ने दो घंटे तक रनिंग और फिटनेस पर जमकर पसीना बहाया।