गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत खालसा क्रिकेट क्लब ने पांचवें सेलिब्रेशन कप टी-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। गौरव को मैन ऑफ द मैच और आनंद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
पढ़ें,पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
एसजीआरआर बॉम्बेबाग में रविवार को फाइनल मैच खालसा क्रिकेट एकेडमी और डब्बू इलेवन के बीच हुआ।
खालसा ने जीता टॉस
खालसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए। गौरव ने 51, भृगुराज ने 31, रवि बिष्ट ने 27 रन बनाए। डब्बू इलेवन के शिवम ने 4, सजवान ने 2 विकेट लिए।
पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
जवाब में डब्बू इलेवन 17 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। आनंद ने 39, बाबू ने 29, केशव ने 22 रन बनाए। खालसा क्रिकेट एकेडमी के नितिन ने 3, रवि और अग्रिम ने 2-2 विकेट लिए।
पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस
समापन समारोह में अरुण तिवारी, हयात खान, तौसीर अहमद, सुमित ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।