केंद्रीय विद्यालय संगठन की 46वीं खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन केवि ग्वालदम, अल्मोड़ा और रुड़की के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया।
गुरुवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में केवि काशीपुर की गीता पहले, लैंसडौन की आंचल दूसरे, कौसानी की आरती तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में केवि ग्वालदम की संजीवनी ने पहला, मसूरी की सौम्या ने दूसरा, ओएफडी की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में केवि बनबसा की भगवती ने पहला, केवि हल्द्वानी शिफ्ट-1 की हेमा ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-17 वर्ग में केवि अल्मोड़ा की निकिता पहले, बनबसा की नेहा दूसरे, अल्मोड़ा की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में केवि ग्वालदम की अक्षिता पहले, ममता दूसरे, लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में केवि रुड़की नंबर-1 की अल्का पहले, केवि मिर्थी की प्रियंका दूसरे, केवि रुड़की नंबर-1 की जन्नत तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद में केवि मुजफ्फरनगर की शिवानी पहले, केवि रुड़की नंबर-2 की खुशी दूसरे, केवि अल्मोड़ा की काजल तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन केवि ओएनजीसी के प्राचार्य डीएस नेगी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एसजी भार्गव ने किया। इस अवसर पर डीजीएम अशोक मिश्रा, डीजीएम अतुल कुमार, ऋतु भार्गव, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग एमएम स्वामी, भूतपूर्व प्राचार्य बीएस सजवाण आदि मौजूद रहे।