कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट भारत के पी कश्यप वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए।
दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप को जर्मनी के दिएतेर डोम्के ने कड़े मुकाबले में 24-26, 21-13, 18-21 से मात दी। हालांकि मिक्स्ड डबल्स में अपर्णा बालन और अरुण विष्णु की जोड़ी ब्राजील के हूगो अर्थूसो और फैबियाना सिल्वा की जोड़ी को आसानी से 21-12, 21-14 से हराकर पहले राउंड की बाधा पार करने में सफल रही।
दूसरे राउंड में विष्णु और बालन का सामना अब छठी सीड जर्मनी की माइकल फुच्स और बिर्गिट मिचेल्स से होगा।
पुरुष डबल्स में प्रणव चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर ने भी हांगकांग के यून लूंग चान और चून ही ली की जोड़ी को 21-19, 16-21, 22-20 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।