फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल क्रिकेट में नाम चमकाएगा करनाल का यो छोरा

Mon, 05 May 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा क्रिकेट टीम अंडर-19 के खिलाड़ी सत्यम शर्मा का चयन अब जोनल क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। रविवार को सत्यम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुए कैंप में पहुंचा। प्रदेश के पांच खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए हुआ है, जिसमें करनाल से एकमात्र सत्यम शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा प्रायोजित कूच बिहार ट्राफी में हरियाणा राज्य की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करने की करनाल के धुआंदार खिलाड़ी सत्यम शर्मा प्रदेश की अंडर-16 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

इस क्रिकेट कैंप में उत्तर क्षेत्र के दिल्ली पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के उन खिलाड़ियों का चयन किया है, जिन्होंने कूच बिहार ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। सत्यम का इस ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट के द्रोणाचार्यों से खेल की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन


होश संभालते ही संभाला बल्ला
ओपीएस क्रिकेट एकेडमी के कोच सतीश राणा ने बताया कि सत्यम पिछले बारह वर्षों से एकेडमी में अभ्यास कर रहा है। सत्यम 12 वर्ष की उम्र से ही हरियाणा क्रिकेट टीम का लगातार हिस्सा बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा की 19 वर्ष की आयु वर्ग टीम का हिस्सा है। सत्यम 16 आयु वर्ग की टीम का हरियाणा का कप्तान भी रह चुका है। हाल ही में हुए हॉट वेदर टूर्नामेंट में सत्यम 30 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ 240 रन की शानदार पारी खेली थी।

सपना देश के लिए खेलना
सत्यम ने बताया कि उसका सपना टीम इंडिया में शामिल होकर देश के लिए खेलने का है। वह प्रतिदिन पांच घंटे अभ्यास करता है। सत्यम ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच सतीश राणा, शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें